Advertisement

एनीमिया और सिकलसेल की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य संचालक ने स्वयंसेवी संगठनों की ली बैठक

रायपुर : एनीमिया और सिकलसेल की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य संचालक ने स्वयंसेवी संगठनों की ली बैठक

लिए स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने

राज्य में एनीमिया और सिकलसेल पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने आज विभागीय अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा स्वयंसेवी व गैर-सरकारी संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में एनीमिया एवं सिकलसेल बीमारी पर नियंत्रण के लिए साझा रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध विभागों तथा स्वयंसेवी व गैर-सरकारी संगठनों की सामूहिक कोशिशों से ही इन दोनों बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने बैठक में कहा कि एनीमिया पर नियंत्रण के लिए इसके कारणों को जानना जरूरी है। उन्होंने एनीमिया को दूर करने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के खान-पान को बढ़ावा देने और प्रेरित करने को कहा। बैठक में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों द्वारा एनीमिया को दूर करने चलाए जा रहे कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा की गईI

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, एनीमिया के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत, एनजीओ नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिकारी मौजूद थे। डब्ल्यूएचओ, जपाइगो, क्लिंटन फाउंडेशन, एविडेंस एक्शन, सीएफएआर, टाटा ट्रस्ट, पिरामल स्वास्थ्य, न्यूट्रिशियन इंटरनेशनल एवं अन्य गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57