Advertisement

विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढ़ने का देना होगा अवसर- सिंहदेव

अम्बिकापुर : विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढ़ने का देना होगा अवसर- सिंहदेव

राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में दुर्ग जोन बना ओवरऑल चैंपियन
चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

ओवरऑल चैंपियन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया वहीं रायपुर जोन द्वितीय एवं सरगुजा जोन तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में जोन के खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा स्थानीय स्कूली छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया तथा मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगिता समापन की विधिवत घोषणा की गई।
मंत्री सिंहदेव ने सफल व असफल दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारी सरकार खेलों को महत्व देते हुए बेहतर संसाधन देने का काम कर रही है जिससे खेल के क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है और प्रतिभागियों को खेल का अवसर मिलते जा रहा है। विशेष प्रतिभाओं को पहचान कर आगे अवसर देना होगा तभी भविष्य में वे खिलाड़ी अपने समाज, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी समय दें। वर्तमान में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक भी चल रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र के लोग पारंपरिक खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सरगुजा की उपलब्धि है कि यहां 4 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन का अवसर मिला। करीब 800 स्कूली बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ कोच और मैनेजर भी 4 दिन तक हमारे अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो व्यक्तिओं को आपस में जोड़ता है। व्यक्ति में खेल भावना आ जाए तो वह किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है।
प्रतियोगिता का परिणाम- बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, बास्केटबॉल 14 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, वुडबाल 19 वर्ष बालक प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा जोन, वुडबाल 19 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय रायपुर, तृतीय सरगुजा जोन, मिनी गोल्फ 19 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय सरगुजा, तृतीय रायपुर जोन, मिनी गोल्फ 19 वर्ष बालिका प्रथम रायपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय सरगुजा जोन, क्रिकेट सुपर सेवन 19 वर्ष बालक प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर जोन, क्रिकेट सुपर सेवन 19 वर्ष बालिका प्रथम दुर्ग, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय रायपुर जोन, तैराकी 14, 17 व 19 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग जोन, तैराकी 14, 17 व 19 वर्ष बालिका प्रथम बिलासपुर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग जोन तथा वाटरपोलो 19 वर्ष बालक प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग तथा तृतीय बस्तर जोन रहा। सहभागिता पुरस्कार बस्तर जोन, बिलासपुर जोन, दुर्ग जोन, रायपुर जोन, सरगुजा जोन को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमंत उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया, जिला शिक्षाधिकारी संजय गुहे तथा सभी जोन के अधिकारी एवं प्रतिभागी खिलाड़ी छात्र उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57