
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, वाहन के साथ घसीटने के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार
ठाणे: कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, वाहन के साथ घसीटने के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार
ठाणे, 15 अक्टूबर/ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने कॉलेज की 22 वर्षीय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए, ठाणे के संरक्षक मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए, सतारा जिले में शुरू किया गया ‘महिला सुरक्षा कार्यक्रम’ पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।.