
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रूसी युद्धक विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत
मॉस्को, 18 अक्टूबर/ रूस का एक युद्धक विमान इंजन में खराबी के कारण येस्क शहर में एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। इनमें से तीन लोगों की मौत एक इमारत से कूदने की वजह से हुई है।.
विमान के गिरने से नौ मंजिला इमारत में आग लग गई थी, जिससे बचने के लिए तीनों इमारत की ऊपरी मंजिल से कूद गए थे।.









