‘अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ हेल्पएज इंडिया’ को 13 लाख डॉलर की अनुदान राशि मिली
वाशिंगटन, 19 अक्टूबर/ बिहार, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बुजुर्गों की स्थिति में सुधार के लिए ‘अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ हेल्पएज इंडिया’ (एएफएचआई) को ‘मेटलाइफ फाउंडेशन’ से 13 लाख डॉलर की अनुदान राशि मिली है।.
इस अनुदान राशि से एएफएचआई के सहयोगी संगठन ‘हेल्पएज इंडिया’ के ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ में सहयोग मिलेगा। हेल्पएज इंडिया भारत में 44 साल से अधिक उम्र के वंचित वर्ग के लोगों की जरूरतों को पूरा करने का काम करता है।.











