
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
हत्या के दोषी चार लोगों को आजीवन कारावास
हत्या के दोषी चार लोगों को आजीवन कारावास
आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर/ आजमगढ़ जिले की एक अदालत ने हत्या के करीब आठ साल पुराने एक मामले में बुधवार को चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी।.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 22 जुलाई 2014 को तरवा क्षेत्र में एक बच्चे की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे रामजन्म यादव को वापसी में मंहगू गंज के पास कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।.









