Advertisement

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। मेरी कामना है कि आगे भी हम इसी उत्साह और उमंग के साथ अपने सभी त्यौहार मनायेंगे। राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने स्नेहजनों के साथ यह त्यौहार मनायें और खुशिया बांटे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व में अपने परिवार से दूर रहकर जवान देश की रक्षा का अपना दायित्व निभा रहे हैं। मैं उन जांबाज प्रहरियों के हौसले को सलाम करती हूं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में हमें उत्सव के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए। हम उत्सव मनायें, लेकिन अपने परिवेश की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही आतिशबाजी करें और सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47