Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सहा सोंटे का प्रहार

हर साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आते हैं जजंगिरी और कुम्हारी, लोक मान्यता है कि ऐसे प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं

गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि में लोकजीवन का अपूर्व उत्साह छलका जजंगिरी और कुम्हारी में

गौरा गौरी पूजा

हर साल मुख्यमंत्री बघेल आते हैं जजंगिरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।
मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया।
इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।
गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया।
उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47