Advertisement

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता।

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता।


चौकी केदमा द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी भवर साय निवासी ग्राम केदमा खालपारा का पुलिस चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दमाद मिलन बरगाह जमीन विवाद के कारण इसके लड़के को चाकू से मारकर हत्या कर दिया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे घटना के आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ़्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना की जांच थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे एवं चौकी प्रभारी केदमा सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह द्वारा की जा रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपी मिलन बरगाह निवासी ग्राम केदमा खालपारा को सतत प्रयास से चंद घंटे मे गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा जमीन विवाद के कारण हत्या कारित करना स्वीकार किया,जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे, चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक घनश्याम यादव, वरदान लकड़ा आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, सूरज राय, श्याम सुन्दर पैंकरा, बहादूर एक्का, राजकुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47