ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री से ’छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से ’छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री को दिया छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास में मंगलवार को छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के पौराणिक हटकेश्वर महादेव धाम में पवित्र खारून नदी के महादेव घाट पर मनाया जाने वाले छठ पर्व का अपना एक विशेष आकर्षण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी।
छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्ध्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्ध्य 31 अक्टूबर को होगा।
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य सर्वश्री सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!