Advertisement

गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस

पतरकोनी गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और जनप्रतिनिधि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत गौरेला के पतरकोनी गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष जनपद पंचायत सुश्री ममता पैकरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
श्रीमती अर्चना पोर्ते ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। श्रीमती पोर्ते ने सभी को गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई दी। सुश्री ममता पैकरा ने भी गौठानो में आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दी।
इस अवसर पर अनुविभागीय आधिकारी राजस्व श्री पुष्पेंद्र शर्मा, जनपद सीईओ डॉ संजय शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर, सरपंच श्रीमती कौशल्या ओट्टी, विधायक प्रतिनिधि अशोक, गणेश मार्को, लाल सिंह, रोहित मार्को, तरुण ताम्रकार, मनीष दुबे, उमेश अग्रवाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47