Advertisement

गोवर्धन पूजा के दिन मनाया गया गोठान दिवस

अम्बिकापुर : गोवर्धन पूजा के दिन मनाया गया गोठान दिवस

गोवर्धन पूजा के दिन मनाया गया गोठान दिवस

गऊओं को अभिनंदन कर खिलाया गया खिचड़ी व हरा चारा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोवर्धन पूजा के दिन 26 अक्टूबर को जिले के गोठानों में गोठान दिवस मनाया गया। गोठान में पारंपरिक रूप से पूजा कर गऊओं को तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा खिचड़ी व हरा चारा खिलाया गया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल व कलेक्टर कुन्दन कुमार की उपस्थिति में शहरी गोठान घुटरापारा में गोवर्धन पूजा किया गया। इसी प्रकार सरगंवा गोठान में कलेक्टर कुन्दन कुमार व जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता शामिल हुए।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पूजा के शुभ दिन पर गोठान दिवस मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा में गऊओं का मान सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने सरगंवा गोठान में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए वहीं गोठान के समीप के नदी में चेक डैम बनाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री एस.एन. तिवारी, सरपंच श्रीमती मीना हरिना, उप सरपंच मनीष कुमार ली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47