
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान वेतन से नए युग की शुरुआत होगी: एनसीडब्ल्यू
पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान वेतन से नए युग की शुरुआत होगी: एनसीडब्ल्यू
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर/ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को कहा कि महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के बराबर मैच फीस मिलने से समान मौकों के नए युग की शुरुआत होगी और लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने लैंगिक भेदभाव से निपटने के लिए महत्वपूर्ण फैसला करते हुए अपने केंद्रीय अनुबंधित महिला और पुरुष खिलाड़ियों को समान मैच फीस देने की घोषणा की है।.












