Advertisement

अंबिकापुर चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने की कलम-दवात की पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन!

अंबिकापुर चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने की कलम-दवात की पूजा।

अंबिकापुर नगर के गुदरी बाजार में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्घाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद कायस्थ समाज के लोगों ने कथा का श्रवण किया और हवन-पूजन में हिस्सा लिया। हवन पूजन के पश्चात प्रसाद के साथ साथ पेन का भी वितरण किया गया। शाम को समाज के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम किया गया सर्वप्रथम अन्य समाज से पधारे पदाधिकारी अग्रवाल समाज पंजाबी समाज सोना उत्थान समाज भा.ज.पा.के जिला अध्यक्ष, काग्रेस के जिला अध्यक्ष सम्मानित किया गया। सास्कृतिक कार्यक्रम हवन-पूजन में उपस्थित समाज के सदस्य.बी.डी.लाल, डा.जे.पी.श्रीवास्तव,डा.पी.के.श्रीवास्तव,संजय अम्बष्ट,आर के खरे,संजीव वर्मा,प्रो.राजेश श्रीवास्तव राकेश सिन्हा,शांति वर्मा,आभा वर्मा,दिप्ती सिन्हा, आशा सिन्हा, किरण अम्बष्ट, सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के महिला-पुरूष व बच्चे सक्रिय रहे। श्री चित्रगुप्त पूजन के एक दिन पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकली थी, जिसमें काफी संख्या में गणमान्यजनों सहित कायस्थ समाज के महिला-पुरूष और बच्चे काफी संख्या में शामिल हुए। चित्रगुप्त मंदिर में समाज के महिला-पुरूष व बच्चे को सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर गुरुवार को गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर समाज के लोगों द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। जो गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर से गुरूनानक चौक, स्कूल रोड, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, राम मंदिर रोड, ब्रम्ह रोड होते हुए संगम चौक से पुनः गुदरी बाजार चित्रगुप्त मंदिर में देर शाम पहुंची। रास्ते भर चित्रगुप्त महाराज के जयकारे लगाए गए। बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इसके पूर्व चित्रगुप्त मंदिर में समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बेहतर कार्य किया है। शोभायात्रा व पूजन कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, व्ही.के.वर्मा,डा.जे.पी.श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा वरिष्ठ, अनिल सिन्हा, कृनेश सिन्हा, कुन्दन सिन्हा,विकास वर्मा (रिंकू),अखिलेश सिन्हा,अंकित सिन्हा,दिलीप वर्मा ,रंजना वर्मा,प्रमिला वर्मा, सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के महिला-पुरूष व बच्चे सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47