बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र द्वारा अवैध जुआ सट्टा का प्रकरण दर्ज कर की गई कार्यवाही।
आरोपी से लाखो का सट्टा पट्टी, 01नग मोबाइल एवं कुल जुमला रकम 6000 रुपए जप्त।
अवैध सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि क्रिकेट मैच के दौरान अवैध सट्टा खिलवाया जा रहा है, जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी शनि केसरी निवासी नमनाकला अम्बिकापुर की घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो आरोपी से ओप्पो मोबाईल 1 नग,6000 रूपये नगद एवं मोबाईल में लाखों के सट्टा पट्टी का ब्यौरा जप्त किया गया,जिले में अवैध सट्टा के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण कार्यवाही में बस स्टैंड प्रभारी स. उ. नि. अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय आर. शाहबाज अंसारी, सीनू फिरदौसी,अतुल सिंह रहे, शामिल रहे।











