Advertisement

सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत सामूहिक अनाचार की घटना के संबंध में कुछ मीडिया में प्रसारित भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जानकारी

सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत सामूहिक अनाचार की घटना के संबंध में कुछ मीडिया में प्रसारित भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जानकारी निम्न हैं।

थाना बतौली अंतर्गत एक महिला प्रार्थिया द्वारा दिनांक 23/10/22 कि शाम को थाना उपस्थित होकर अपने चचेरे भाई के साथ लड़ाई झगड़ा की घटना होने के संबंध में मौखिक सुचना दिया गया था, उक्त सुचना के संबंध में थाना बतौली द्वारा महिला पुलिस से उक्त पीड़ित महिला का बयान लिया गया, जिसमें प्रार्थीया द्वारा लड़ाई झगड़ा की बात को दोहराया गया, मामले की तस्दीकी पश्चात प्रार्थिया पुनः थाना उपस्थित नहीं हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिनांक 26/10/22 की शाम को अम्बिकापुर वरिष्ठ कार्यालय उपस्थित होकर पुनः एक शिकायत लड़ाई झगड़ा एवं अनाचार के संबंध में प्रस्तुत की जिस पर सरगुजा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 146 /22 धारा 341,294,506(B),323,34,376(घ) भा.द.वि
के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पिड़िता का मेडिकल मुलाहिजा तत्काल कराया गया हैं।

प्रार्थिया द्वारा दिए गए बयानों में विरोधाभास तथ्यों के आने पर सभी पहलुओं पर जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सरगुजा पुलिस महिला संबंधी अपराधों के संबंध में संवेदनशील होकर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47