Advertisement

गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर: गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

लोक निर्माण एवं पर्यटन विभाग के स्टाल का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ राज्य की 23वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में 1 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के साथ ही 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियो का जायजा लेने के लिए प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू साइंस कालेज मैदान पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साहू ने तय समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साहू ने राज्योत्सव के अवसर पर तैयार किए जा रहे लोक निर्माण एवं पर्यटन विभाग के स्टाल्स का निरीक्षण किया और इनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर गृह, लोक निर्माण और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57