Advertisement

मुख्यमंत्री को विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ महतारी का एलईडी पोट्रेट किया भेंट

रायपुर : मुख्यमंत्री को विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ महतारी का एलईडी पोट्रेट किया भेंट

एलईडी पोट्रेट किया भेंट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य विनोद तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। तिवारी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए उनका आभार जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी का एलईडी पोट्रेट भेंट किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मुख्यमंत्री से इस दौरान तिवारी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के जन-जन में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जागा है। प्रदेश के सभी कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र अनिवार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख तीज-त्योहारों में अवकाश दिया जा रहा है। हमारे प्रदेश के गेड़ी, भौंरा, पिट्ठुल जैसे पारम्परिक खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से एक नई गरिमा मिली है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास रंग ला रहा है। अपनी माटी से जुड़ी पहचान के प्रति आज पूरा छत्तीसगढ़ सजग है। मुख्यमंत्री ने आकर्षक एलईडी पोट्रेट भेंट करने पर विनोद तिवारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बिज्जू बंजारे, अपराजित तिवारी, विकास तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05