Advertisement

निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

निवास कार्यालय में विभिन्न निगम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की सदस्य श्रीमती साक्षी सिरमौर, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य श्रीमती चन्द्रवती साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु आयोग के उपाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजिया, लौह शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा व सदस्य गोविंद विश्वकर्मा, तेलघानी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यगण, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा दुबे, केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास व सदस्य शीत श्रीवास सहित अनेक निगम, मण्डल और आयोगों के नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57