कर्ज लेकर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे मुनेश्वर को मुख्यमंत्री ने दिया आर्थिक संबल

रायपुर : कर्ज लेकर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे मुनेश्वर को मुख्यमंत्री ने दिया आर्थिक संबल

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुख्यमंत्री ने दिया आर्थिक संबल

किसान के बेटे मुनेश्वर को ढाई लाख रुपये की सहायता दे मुख्यमंत्री ने कहा- खूब मन लगा कर करो पढ़ाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उदार हृ्रदय और संवेदनशील मन की झलक आज फिर मुख्यमंत्री निवास में नज़र आयी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कर्ज लेकर केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे मुनेश्वर को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहायता राशि स्वीकृत कर आर्थिक संबल दिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

आज शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कवर्धा जिले के ग्राम-नुनझापर निवासी बालक मुनेश्वर झारिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह एनआईटी इलाहाबाद में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अभी वह छठवें सेमेस्टर में है। मुनेश्वर ने बताया कि उसके पिताजी खेती किसानी करते हैं और माता गृहिणी हैं। पढ़ाई का खर्च बहुत ज़्यादा है, जिस वजह से वह अभी तक लगभग 80 हज़ार रुपये कर्ज ले चुका है। अभी तीन सेमेस्टर बचे हैं जिसके लिए प्रति सेमेस्टर उसे 50 हज़ार रुपये की आवश्यकता है। मुनेश्वर की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई और अब तक हो चुके कर्ज को चुकाने कुल ढाई लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने मुनेश्वर को आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगा कर पढ़ाई करने कहा। मुख्यमंत्री से मिले इस आर्थिक सम्बल से मुनेश्वर का चेहरा खिल उठा और उसने मुख्यमंत्री का आभार जताया।