
प्रशिक्षण में बताई गई चारा उत्पादन की बारीकियां
प्रशिक्षण में बताई गई चारा उत्पादन की बारीकियां
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// गोठानों में पशुओं के लिए वर्षभर हरा चारा उत्पादन हेतु पशुधन विकास विभाग के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचायत सकालो में किया गया। प्रशिक्षण में वर्षभर चारा उत्पादन कैलेण्डर एवं चारा उत्पादन की तकनीकी गतिविधियों की बारीकी से जानकारी दी गई।
गोठानों में उन्नत किस्म के नेपियर उत्पादन, बरसीम उत्पादन, मक्का-चारा उत्पादन, जई उत्पादन तथा एजोला उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिकों के द्वारा प्रदान की गई।
गोठानो में कैलेंडर निर्माण कर उसके अनुसार लगातार चारा उत्पादन करने से वर्षभर पशुओं को चारा मिल सकेगा।
डॉ. रविन्द्र तिग्गा और डॉ. प्रशांत शर्मा के द्वारा पशुधन विकास विभागके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में पशुधन विकास विभाग से डॉ सीके मिश्राए डॉ तनवीर अहमद तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।