Advertisement

जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने लगायी एकता की दौड़ राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

नारायणपुर : जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने लगायी एकता की दौड़ राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज जिला मुख्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी और कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ हाईस्कूल खेल मैदान से शुरू हुई, जो पुराना बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक, सोरपुर चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका होते हुए पुनः खेल मैदान में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, सहित पार्षद अमित भद्र, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संजय राय, रघु मानिकपुरी, राजेश दीवान, बोधन देवांगन के अलावा जिला खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी, रक्षित निरीक्षक दीपक साव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, नागरिकगण और हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47