Advertisement

राजभवन सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ की ली गई शपथ

रायपुर : राजभवन सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ की ली गई शपथ

राजभवन सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लौह पुरूष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ पर सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा भी ली गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शपथ ली कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। साथ ही ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ के लिए शपथ ली कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, ना तो रिश्वत लेंगे और ना ही रिश्वत देंगे, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करेंगे, जनहित में कार्य करेंगे, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देंगे।
इस अवसर पर नियंत्रक हरवंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57