Advertisement

कलेक्टर ने बिलासपुर शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर : कलेक्टर ने बिलासपुर शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सड़क निर्माण

गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा तेजी से सड़कों के तेजी से सुधार एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दिसम्बर के अंत तक सभी प्रकार के सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार ने इस सिलसिले में शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सुधार एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और गुणवत्ता में और सुधार की हिदायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। कलेक्टर आज दोपहर बाद अचानक शहर के शनिचरी रपटा से साईंस कालेज रोड़ तक सड़क निर्माण कार्यों को देखने निकले। लोक निर्माण विभाग द्वारा बारिश में गड्ढों और खराब हो चुके सड़कों के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जा रहा है। कलेक्टर ने सुधार कार्य के लिए उपयोग किये जा रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की। गड्ढों में सामग्री भरने के बाद उसे कम्प्रेसर मशीन से ठीक से दबा कर समतल करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की 177 किलोमीटर में 4 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से केवल पेचवर्क का काम किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)