ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

fit-cop fit-city के तहत किया गया 6 कि. मी. दौड़ का आयोजन।

fit-cop fit-city के तहत किया गया 6 कि. मी. दौड़ का आयोजन।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से) ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम के द्वारा सरगुजा पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग योजना से आम नागरिकों को जोड़ना एवं लाभान्वित करना।

आमनागरिकों द्वारा लगभग 200 कि संख्या मे भाग लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे fit-cop fit-city कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 05.11.22 को 6 कि. मी. दौड़ का आयोजन सांडबाढ़ बैरियर से शुरू होकर बकिरमा चौक तक किया गया। आयोजन मे पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी एवं आमनागरिक के द्वारा उत्साह पूर्वक बढ़ – चढ़कर लगभग 200 कि संख्या मे भाग लिया गया एवं ओपन जिम बकिरमा मे फिट-कॉप फिट-सिटी के तहत कुशल प्रशिक्षक के द्वारा योग एवं प्राणायाम एवं जुम्बा करवाए गए।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) ने कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा पुलिस द्वारा आम नागरिकों के हित मे निरंतर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं, प्रत्येक आयोजन में जिले की पुलिस अधीक्षक का स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराना निश्चित ही प्रशंसनीय है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा कार्यक्रम के उदबोधन मे कहा गया कि सरगुजा पुलिस द्वारा आम नागरिकों के सामर्थ्य को बढ़ाने, एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के द्वारा गांव गांव के व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिससे प्रभावी पुलिसिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके एवं आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास जागरूक हो।

दौड़ मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीयों मे महिला वर्ग से प्रथम रोमा यादव, द्वितीय सीमा मरकाम एवं तृतीय सुनैना एवं पुरुष वर्ग से प्रथम राहुल सिंह, द्वितीय उमेश्वर राम और तृतीय दिवाकर सिंह को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक श्री जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणिपुर सरफराज फिरदौसी, विजय दुबे, विवेक शुक्ला, नितिन सिंह रमन मण्डल, अनिल परिहार एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आमनागरिक बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!