Advertisement

कोरबा : कलेक्टर कौशल का शहर निरीक्षण: पोंड़ीबहार की गलियों में पहुंचकर लिया लाॅक डाउन का जायजा

कोरबा 05 मई 2021कलेक्टर किरण कौशल आज जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू पूर्ण तालाबंदी का जायजा लेने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 पोंड़ीबहार की गलियों में पहुंची। लाॅकडाउन के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के लिए कलेक्टर आज दोपहर शहर निरीक्षण के दौरान पोंड़ीबहार में लाॅक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने पोंड़ीबहार स्थित सामुदायिक भवन में संचालित कोविड टीकाकरण केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाये जा रहे कोविड टीका के बारे में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। श्रीमती कौशल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का दोनों डोज टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाये। उन्होंने अंत्योदय परिवारों के 18 से 44 साल तक सभी सदस्यों का भी टीकाकरण तेजी से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट जोनों में ऐसे सभी लोगों को कोरोना का टीका प्राथमिकता से लगाया जाये ताकि संक्रमण को दूसरे लोगों तक फैलने से रोका जा सके और संक्रमित होने पर मरीज की जान बचाई जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर श्रीमती कौशल ने रविशंकर नगर की गली में स्थित थोक किराना दुकान महावीर टेªडर्स को संचालित होते देख दुकानदार के पास जाकर लाॅक डाउन के दौरान दुकान खुले होने का कारण पूछा। दुकानदार द्वारा निर्धारित समय के पश्चात दुकान संचालित करने का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कलेक्टर ने लाॅक डाउन और कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन करने के कारण दुकान संचालक पर जुर्माना लगाने के निर्देश एसडीएम श्री सुनील नायक को मौके पर ही दिये। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने शहर निरीक्षण के दौरान सड़कों पर साईकिलों एवं मोटर साईकिलों से लेकर कारों में भी घूमने वाले लोगोें और युवाओं को रोककर बेवजह घरों से निकलने का कारण पूछा। श्रीमती कौशल ने किसी को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बारे में बताते हुए फटकार लगाई तथा कोरोना की भयावहता को बताते हुए घरों पर रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को लाॅकडाउन का पालन करने की समझाईश दी। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एस. जयवर्धन मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47