छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस सरकार से त्रस्त जनता को BJP से आशा – अरुण साव

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को सरगुजा भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। साव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल और उनके सरकार में पेपर वेट मंत्रियों के कर्मों की भेंट चढ़ गई। साव ने कहा कि यह बात हम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोग कह रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ के लोगों की मन की बात अभियान से भाजपा को मिल रहे सुझावों से यह स्पष्ट है कि जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है। साव ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 3 अगस्त से प्रारंभ हुई है। प्रदेश की जनता सरकार से क्या चाहती है? छत्तीसगढ़ के लोगों की क्या इच्छा है और उनके आकांक्षाओं के अनुरूप हम घोषणा पत्र तैयार करेंगे इसकी योजना रचना बनी है। अभियान के माध्यम से इस पर कार्य जारी है। अब तक वाट्सएप के माध्यम से 20,000 सुझाव प्राप्त हुए हैं। ईमेल आईडी में 2000 सुझाव आये हैं। लोग बड़े पैमाने पर हमसे जुड़ रहे हैं।

कालगुजारी सरकार से खुश नहीं छत्तीसगढ़ की जनता

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेसी सरकार से जनता खुश नहीं है। पौने पांच साल में कांग्रेस सरकार ने लोगों को ठगने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ को लूटने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी कहते हैं लेकिन इस भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ असंख्य महतारियों के साथ धोखाधड़ी किया है। शराबबंदी के वादे से भूपेश सरकार ने ऐसा पल्ला झाड़ा की जनता दुबारा इस सरकार को देखना नहीं चाहती।

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह कार्य करती है। घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र- वचन पत्र होता है। जो हम कहेंगे वह पूरा करेंगे। स्व. अटल बिहारी जी ने छत्तीसगढ़ बनाया उनके सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम भाजपा ने किया। जो विकास अभी रुक गया है उसे गति देने का काम हम फिर से करेंगे।

सरकार के पास घोटालों की लंबी लिस्ट UPA सरकार को टक्कर दे रही भूपेश सरकार

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए साव ने कहा कि इस सरकार के पास घोटालों की लंबी लिस्ट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रियों ने UPA सरकार को टक्कर देने का अद्वितीय काम किया है। कोयला घोटाला से यह सिलसिला शुरू हुआ फिर शराब घोटाला, चावल घोटाला, डीएमएफ घोटाला, गौठान में घोटाले गोबर में घोटाला, रेत में घोटाला और यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि पीएससी में सरकार ने घोटाला कर दिया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को सरकार ने बेचने का काम किया है। शिक्षकों के पदस्थापना में भी सरकार ने मान लिया कि घोटाला हुआ है। दिखाने के लिए चंद अधिकारियों पर कार्रवाई हुई लेकिन विभाग के मंत्री बने हुए हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था छत्तीसगढ़ में बदहाल, मंत्री सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के मौनमंत्री

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं। सरगुजा संभाग की स्थिति ऐसी है तो प्रदेश में क्या स्थिति होगी आप अंदाजा लगा लीजिए। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आंकड़ा प्रस्तुत किया कि प्रदेश में जनवरी 2019 से जून 2023 तक कुल 39267 हजार नवजात शिशुओं की मौत हुई है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का नमूना है। गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य की चिंता सरकार को नहीं है। केवल चेहरा चमकाने के लिए मुख्यमंत्री पीआर प्रोग्राम करने में लगे हैं। स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर केवल विज्ञापन खर्च कर रहे हैं। अब इस चेहरे को छत्तीसगढ़ जनता बदल देगी।

2023 बनेगी भाजपा की सरकार, जनता के इच्छा-आकांक्षा अनुरूप होंगे काम

साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर उनका सुझाव ले रहे हैं। जनता के इच्छा और आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणा पत्र बनाया जा रहा है। कांग्रेस की यह घोटालेबाज सरकार जाने वाली है। नवम्बर 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में अपनी सशक्त सरकार बनाएगी तब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!