Advertisement

साईं धाम में विश्व अखंड भजन का समापन के दौरान विश्व शांति की कामना की गई

साईं धाम में विश्व अखंड भजन का समापन के दौरान विश्व शांति की कामना की गई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-विश्रामपुर स्थित साईं धाम में 24 घंटे का विश्व अखंड भजन विश्व में शांति,सत्य, धर्म,प्रेम,अहिंसा का संदेश के निमित्त श्री सत्य साईं सेवा संगठन छत्तीसगढ़ प्रांत के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रांत के आध्यात्मिक प्रमुख विजय मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर आध्यात्मिक प्रमुख विजय मिश्रा ने कहा कि श्री सत्य साईं संगठन के बहुत सारे सेवा प्रकल्प वर्षभर चलते रहते हैं,नर सेवा ही नारायण सेवा है,व्यक्तियों में सामाजिक,सांस्कृतिक, नैतिक,राष्ट्रीय एवं अध्यात्मिक मूल्यो का विकास करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है,यह अखंड भजन पूरे विश्व में एक साथ होता है,अखंड भजन मे भगवान का सानिध्य हम सभी को प्राप्त होता है,हम सभी भक्ति भाव से जुड़कर अपने जीवन को सहज,सरल,संयमित एवं अनुशासित बना सकते हैं। अखण्ड भजन मे बैकुंठपुर, सूरजपुर,अंबिकापुर, बिश्रामपुर समिति तथा जरही,कुम्दा,सतपता,स्टेशन पारा भजन मंडली शामिल थी,समापन के अवसर पर शिवानी महिला मंडल की अध्यक्ष आभा सक्सेना विशेष रुप से उपस्थित थी,महा मंगल आरती एवं भोग प्रसाद वितरण के बाद अखंड भजन का समापन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन संजय पानीकर, संचालन संजय भारत एवं एवं आभार महेंद्र लांडे ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47