देशब्रेकिंग न्यूज़

चलती ट्रेन में युवक ने टॉयलेट के सामने शादीशुदा महिला से की शादी, फोटो हो रही वायरल

शादी बिहार की एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी संग ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी कर ली।

Bihar Viral Photo : शादी बिहार की एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी संग ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी कर ली। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर प्रेमिका को अपनी पत्नी बनाया। इस प्रेमी युगल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों पहले घर से भागे थे इसके बाद ट्रेन में भागकर शादी कर ली।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कहते हैं कि प्यार किसी का मोहताज नहीं होता। वह किसी से कहीं पर भी हो सकता है। प्यार में पड़े लोगों को न तो घर-परिवार की फिक्र होती है और न ही समाज और रीति-रिवाज की। ऐसे ही प्रेमी युगल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के संग चलती ट्रेन के अंदर टायलेट के सामने शादी रचा ली। प्रेमी ने भी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर प्रेमिका को पत्नी बनाया। चर्चा है कि दोनों पहले घर से भागे थे इसके बाद ट्रेन में मांग भरकर शादी कर ली।

मामला बिहार के सुल्तानगंज क्षेत्र का है। भीरखुर्द के उधाडीह गांव की एक लड़की की शादी किरणपुर गांव के एक युवक से दो महीने पहले शादी हुई थी, लेकिन लड़की किसी आशु कुमार नाम के युवक से प्यार करती थी। यही वजह थी कि शादी के बाद भी लड़की की जिस युवक से शादी हुई थी उसे अपना पति मानने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार आशु कुमार का उसकी प्रेमिका से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने लड़की के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी बीचे अप्रैल महीने में युवती के घर वालों ने प्रेमिका की शादी किसी दूसरी युवक से कर दी। शादी के बाद युवती ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इतना ही नहीं उसे अपना पति तक नहीं माना। बुधवार को मौका मिलते ही युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन से बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए। ट्रेन में युवती और युवक जब आपस में मिले तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। ट्रेन में टायलेट के सामने प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इसकी फोटो खींचकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दोनों की फोटो वायरल होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह मामला सुल्तानपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। भीरखुर्द के उधाडीह गांव की एक लड़की की शादी दो महीने पहले एक युवक से हुई थी। लेकिन लड़की किसी आशु कुमार युवक से कई साल से प्रेम करती थी। लेकिन लड़की के घरवालों ने अप्रैल महीने में जबरन एक युवक से शादी करा दी थी।

बिहार की इस महिला ने शादी के बाद अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया था। बुधवार को मौका मिलते ही युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों सुल्तानपुर स्टेशन पहुंच कर ट्रेन से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे। और इसी दौरान दोनों ने ट्रेन में टॉयलेट के पास शादी कर ली। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!