
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
आइस मेक रेफ्रिजरेशन गुजरात में 50 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी विनिर्माण इकाई
आइस मेक रेफ्रिजरेशन गुजरात में 50 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी विनिर्माण इकाई
मुंबई, 24 सितंबर/ कूलिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी आइस मेक रेफ्रिजरेशन ने शनिवार को कहा कि वह गुजरात में करीब 50 करोड़ रुपये के निवेश से एक विनिर्माण इकाई की स्थापना करने जा रही है।.
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी चंद्रकांत पी पटेल ने एक बयान में कहा कि इस निवेश योजना के लिए कोष जुटाने की खातिर विभिन्न स्रोतों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।.












