Advertisement

रायपुर : राज्य में कोविड 19 के नियंत्रण एवं बचाव संबंधी जानकारी देने के लिए 104 हेल्प लाइन नम्बर को वन स्टाॅप सल्युशन के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा 

5 मई 2021राज्य में कोविड19 के नियंत्रण एवं बचाव के लिए 104 हेल्प लाइन नम्बर को वन स्टाॅप सल्युशन के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा है। इस टोल फ्री नम्बर में कई लाइने रहेंगी और किसी भी मरीज या उनके परिजन का काॅल आने पर उनकी सभी शंकाओं, समस्याओं का समाधान उसी समय किया जाएगा। यदि उसी समय मरीज की समस्याओं का हल नहीं निकल पा रहा है तो उसे बाद में काॅल बैक करने का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए सेंटर में सभी ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ऑपरेटरों का काम केवल काॅल रिसिव कर काॅल ट्रांसफर करना नहीं होगा। बल्कि मरीज के प्रश्नों का संतोषप्रद तरीके से उत्तर देना होगा। इस काॅल सेन्टर में कोरोना संक्रमण संबंधी सभी जानकारी जैसे होम आइसोलेशन, अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता या होम आईसोलेशन में तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया , एम्बुलेंस की व्यवस्था और ट्रीटमेंट प्रोटोकाॅल आदि की सभी जानकारी रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मार्च माह में 104 नम्बर में कोविड की जानकारी, वेक्सीनेशन, होम आईसोलेशन अस्पताल में भर्ती करने के सबंध में 22 हजार से अधिक काॅल रिसिव किए गए। इसी प्रकार अप्रैल माह में इन्हीं जानकारियों के लिए 78हजार से अधिक काल किये गये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47