Advertisement

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से किया जा रहा क्रियान्वयन

रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से किया जा रहा क्रियान्वयन

तेजी से किया जा रहा क्रियान्वयन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न भेंट मुलाकात एवं विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर की गई घोषणाओं में से करीब 1500 घोषणाओं पर कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इनके अलावा अन्य घोषणाओं पर तेजी से कार्यवाही जारी है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने सभी विभागों के सचिवों को अपने विभाग की घोषणाओं को सामान्य प्रशासन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने एवं उसके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी डालने के निर्देश दिए है। इसी तरह से मुख्यमंत्री के जिलों के दौरे एवं विभिन्न वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए गए कार्यक्रमों के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली गई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, वाणिज्य एवं उद्योग सहित अन्य विभागों की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, उपस्थित थे। 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव धनंजय देवांगन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57