Advertisement

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्धा स्थित महात्मा गांधी आश्रम सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में भी सेवाग्राम निर्माण की परियोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नवा रायपुर में बनने वाली सेवाग्राम परियोजना के अंतर्गत बायोडायवर्सिटी पार्क लैण्डस्केपिंग एवं आर्गेनिक फार्मिंग इकोलॉजी सहित बाह्य विकास कार्य, विद्युत व्यवस्था, बाह्य फर्नीचर एवं खेल उपकरण सहित समग्र इंटिरियर डिजाइन का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। 
मुख्य सचिव ने एनआरडीए के अधिकारियों से परियोजना की विविध तकनीकी एवं वित्तीय व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य एवं वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., एनआरडीए की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री किरण कौशल सहित परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57