Advertisement

पत्नि के साथ अवैध संबंध के शंका मे कथित आयुर्वेदिक डाक्टर हितेन्द्र पटेल का चाकू मारकर हत्या करने वाले हत्यारे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

पत्नि के साथ अवैध संबंध के शंका मे कथित आयुर्वेदिक डाक्टर हितेन्द्र पटेल का चाकू मारकर हत्या करने वाले हत्यारे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

जिला जांजगीर चाम्पा थाना डभरा में प्रार्थीया पिलीबाई पटेल पति प्रकाश कुमार पटेल उम्र 60 वर्ष साकिन
ठनगन थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का हितेन्द्र पटेल जो घर-घर जाकर आयुर्वेदिक दवाई बेचने का काम करता था जिसका आना जाना ग्राम छुहीपाली के कांति सिदार के यहां था ग्राम चिखलरौंदा थाना जैजैपुर का रहने वाला कांति सिदार का पति राजेंद्र सिदार अपनी पत्नि कांति सिदार का हितेन्द्र पटेल के साथ अवैध संबंध का शंका करता था कि दिनांक 4/5/2021 को शाम करीबन 4:00 बजे हितेन्द्र अपने कमरे में बैठा था कि राजेन्द्र सिदार अपने गमछा में कुछ छिपाकर घर अंदर आया और हितेन्द्र पटेल के पेट में धारदार चाकू से हत्या करने के नियत से वार हत्या किया है कि रिपोर्ट पर मर्ग क़मांक 28/2021 धारा 174 जा , फौ,एवं अपराध क़मांक 195/ 2021 धारा 450, 302 भादवि पंजीबध्द कर जांच शव पंचनामा कार्यवाही एवं विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र सिदार को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के बारे में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि हितेन्द्र पटेल डाक्टर का आना जाना मेरी पत्नि कांति सिदार के साथ था व अवैध संबंध होने के कारण मेरी पत्नि मेरे पास नहीं आतीं थीं जिस कारण से मै दिनांक 4/5/2021 को मेरा स्कूटी टी, व्ही , एस, जुपीटर वाहन क़मांक सी ,जी, 11 ए एन 9703 मैं आकर हितेन्द्र पटेल के घर अंदर घुसकर अपने पास रखे धारदार चाकूसे पेट में मारकर हत्या किया हूँ हत्या करने के बाद चाकू को हितेन्द्र पटेल के घर पास बबूल की झांड़ी के निचे छुपाकर रखा व स्कूटी को घर सामने खड़े कर भाग गया हूँ चलो चलकर बरामद करा देता हूँ कहने पर आरोपी द्वारा पेश करने से घटना कारित करने में प्रयुक्त टी , व्ही, एस, जुपीटर वाहन क़मांक सी, जी , 11 ए एन 9703 एवं धारदार चाकू को समक्ष गवाहन जप्त किया गया है आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी राजेन्द्र सिदार पिता सेठूराम सिदार उम्र 28 वर्ष चिखलरौंदा थाना जैजैपुर को दिनांक 4/5/2021 विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारुल माथुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं श्रीमान एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा बी,एस , खुण्टिया के मार्गदर्शन प्रकरण का मुख्य आरोपी को अपराध कायमी के तुरंत बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी,आर , टंडन के उपनिरीक्षक गोपाल सथपथी, सह उपनिरीक्षक एस,एन , मिश्रा , आरक्षक भुवनेश्वर गर्ग , महासिह सिदार,लक्ष्मीकांत लहरे,शरद सिदार का विशेष योगदान रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर चांपा से आनंद केवर्ट की रिपोर्ट…..

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47