Advertisement

सात सिंचाई योजनाओं के लिए 29.40 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : सात सिंचाई योजनाओं के लिए 29.40 करोड़ रूपए स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सात विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 29 करोड़ 40 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए है। कोरबा जिले के विकासखण्ड-कोरबा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के बाईपास एवं पावर केनाल का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग का मरम्मत कार्य एवं 100 मी. से 4400 मी. बाईपास नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 85 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से हसदेव बांयी तट नहर पर क्रास रेग्युलेटर एवं एस्केप चैनल का निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 94 लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड- कोरबा में सिंचाई कालोनी रामपुर स्थित संभागीय कार्यालय के बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 83 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। 
कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध के कार्यालयीन परिसर एवं अन्य भवनों अहाता निर्माण तथा एप्रोच रोड के नवीनीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ 42 लाख 57 हजार रूपए और मिनीमाता बांगो परियोजना अंतर्गत बांध के स्पिलवे ब्रिज के डेकस्लेब के नीचे लगी बियरिंग बदलने के कार्य के लिए एक करोड़ 44 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मिनीमाता बांगो परियोजना बांध के इरीगेशन स्लूस के अपस्ट्रीम में गाइडरेल, स्टाप लॉक लगाने का कार्य, बकेट नम्बर 04 के जल को खाली कराने तथा ई.डी.पी. के पास हार्ड रॉक कटिंग का कार्य के लिए तीन करोड़ 70 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के अंतर्गत गुंजननाला व्यपवर्तन योजना के लिए 11 करोड़ 21 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57