Advertisement

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज

बेमेतरा : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज
: जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शानदार आगाज

कलेक्टर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में आज गुरुवार से प्रारंभ हो गया। यह खेल 2 दिसम्बर 2022 तक चलेगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डो और नगरीय निकायों से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ कलेक्टर जितेन्द्र कुमार षुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। तत्पश्चात राजगीत का सामूहिक गायन किया गया। खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी ने स्वागत भाषण दिया।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक विलुप्त होने वाले खेलों को पुनः पुनर्जीवित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल गांव स्तर से प्रारंभ किया गया है और यह खेल राज्य स्तर तक खेला जाएगा। जिलाधीष ने खिलाड़ियों से आव्हान किया किवे खेल को खेल भावना से खेलें। आज खेल में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं, उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने गिल्ली डंडा और गेड़ी दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। खेल स्पर्धा का समापन 02 दिसम्बर को शाम 4 बजे विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में होगा।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल के आज पहले दिन गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर लंबी दौड़ व लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने गिल्ली-डंडा, पीट्ठुल में हाथ भी आजमाए। आपात स्थिति से निपटने स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाईल मेडिकल यूनिट एवं एम्बूलेंस खेल मैदान तैनात किया गया था। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय, डीईओ अरविंद मिश्रा, बीईओ अरुण खरे उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57