Advertisement

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

धमतरी: कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पिछले साल की तरह इस साल भी रबी 2022-23 में फसल बीमा संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास है। विभिन्न विकासखण्डों के गांवों के किसानों में जागरूकता लाने के लिए आज कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा द्वारा फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक रथ के जरिए किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी जाएगी, जिससे प्राकृतिक आपदा, असामयिक वर्षा और ओला वृष्टि से फसल को होने वाली क्षति की भरपाई की जा सके।
बताया गया है कि इस साल रबी में गेहूॅं और चना को जिले के लिए फसल बीमा में अधिसूचित किया गया है। चना की बीमित राशि 33 हजार रूपये, जबकि किसान देय प्रीमियम राशि 495 रूपये है। इसी तरह गेंहूॅं की बीमित राशि 30 हजार रूपये और किसान देय प्रीमियम राशि 450 रूपये हैं। उप संचालक ने अपील की है कि ऐसे किसान, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन नहीं कराया है, वे नजदीकी चॉइस सेंटर और बैंकों के माध्यम से एक से 15 दिसम्बर के बीच पंजीयन करा सकते हैं, जिससे फसल बीमा योजना का लाभ उन्हें मिल सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05