Advertisement

महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका-पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव

रायपुर : महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका-पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव

सहकारी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूह,फार्मर क्लब एवं संयुक्त देयता समूह विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह, फार्मर क्लब एवं संयुक्त देयता समूह पर आधारित विषय पर प्रदेश के सहकारी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक आत्मनिर्भरता बनाये जाने में सहकारी बैंकों के अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। सहकारी बैंक और स्व-सहायता समूह सुख-दुख के साथी रहे है और एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरोसा को-ऑपरेटिव्ह बैंको पर अधिक है। सहकारी बैंक किसानों का बैंक है। किसानों की खेतिगत ऋण आवश्यकता की पूर्ति में सहकारी बैंक पूरी तत्परता से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में गांव, गरीब किसान व खेतिहर मजदूरों, वनांचल क्षेत्र के आदिवासियो एवं महिलाओं के बैंक खाते में सहकारी बैंकों के द्वारा कृषि आदान की सहायता राशि सतत रूप से किसानों के खाते में अंतरण किया जा रहा है, जिससे लोगों में खुशहाली एवं समृद्धि आई है।

अपेक्स बैंक के डीजीएम एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भूपेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों, प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों एवं सहकारी प्रतिनिधियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, ताकि बैंक एम्प्लाइज में बैंकिग टेक्नालाजी का ज्ञान व कौशल में वृद्धि हो। बैंकिंग कार्य अधिक व्यवहारिक व सुगम हो, ऐसी हमारी कोशिश होगी कि सतत रूप से गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण आयोजित हो सके। प्रशिक्षण समापन अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक ए. के.लहरे, अपेक्स बैंक एजीएम अरुण पुरोहित, एजीएम अजय भगत, प्रबंधक सी.पी.व्यास, लेखा अधिकारी प्रभाकर कांत यादव और प्रशिक्षण प्रतिभागी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57