Advertisement

जब जोगी सरकार खुद के दम पर किसानों का धान ख़रीद सकती थी तो भूपेश सरकार युवाओं को टीका क्यों नहीं लगा सकती?*

18-44 आयुवर्ग के टीकाकरण को बंद करने का फ़ैसला उच्च न्यायालय की अवमानना और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा

टीकाकरण छत्तीसगढ़ सरकार की नीति और नियत में खोट – विष्णु लोधी*जब जोगी सरकार खुद के दम पर किसानों का धान ख़रीद सकती थी तो भूपेश सरकार युवाओं को टीका क्यों नहीं लगा सकती

छत्तीसगढ़ सरकार चाहे तो अपनी शराब की कमाई के 1/4th भाग से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवाओं को बिना किसी भेद-भाव के आसानी से टीका लगा सकती है

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ सरकार के 18-44 आयुवर्ग के टीकाकरण को बंद करने के फ़ैसले को उच्च न्यायालय की अवमानना और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा बताया है।

विष्णु लोधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के द्वारा लगाई जनहित याचिका में परसों पारित आदेश में हाई कोर्ट की मंशा आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के साथ-साथ बाक़ी सभी लोगों को भी टीका लगना था क्योंकि देश के सभी नागरिकों को जीने का समान अधिकार है।18-44 आयुवर्ग के टीकाकरण पर रोक लगाने के अपने फ़रमान से छत्तीसगढ़ सरकार ने हाई कोर्ट को जनता के समक्ष खलनायक दर्शाने की कोशिश की है जो सीधे तौर पर न्यायालय की अवमानना है। विष्णु लोधी ने कहा कि इसके विरुद्ध वो उच्च न्यायालय से सरकार के ख़िलाफ़ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही करने की माँग करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विष्णु लोधी ने कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ को किसी भी क़ीमत पर धान का कटोरा से भीख का कटोरा में बदलने नहीं देगी। इस संदर्भ में उन्होंने याद किया कि 2001 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों का धान ख़रीदने से मना कर दिया था तो तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी ने खुद के दम पर धान ख़रीदी शुरू करके देश में एक नया इतिहास रचा था।

विष्णु लोधी ने कहा कि टीकाकरण में छत्तीसगढ़ सरकार की नीति और नियत में खोट है। धान ख़रीदी शुरू करने वाली जोगी सरकार के ₹4000 करोड़ के बजट की अपेक्षा वर्तमान सरकार के पास ₹1,25,000 करोड़ का खजाना है। केवल एक साल की अपनी शराब की कमाई का 1/4th भाग- 3 करोड़ खुराक के लिए ₹ 900 करोड़- की एकमुश्त टीका-ख़रीदी करके प्रदेश के सभी वर्गों के 1.51 करोड़ युवाओं को बिना किसी भेद-भाव के बड़ी आसानी से टीका लगा सकती है।

विष्णु लोधी ने सवाल उठाया कि जब सरकार दिल्ली के अपनी पार्टी के नेताओं के एक इशारे पर असम चुनाव में खरबों लुटा सकते हैं और UP को प्रदेश से ऑक्सिजन भेज सकते हैं, तो छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जीवन-रक्षक टीके की खुराकें क्यों नहीं ख़रीद सकते हैं? विष्णु लोधी ने कहा कि केवल ‘मोदी टीका दो’ नारे लगाकर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के युवाओं के प्रति अपनी जवाबदारी से बच नहीं सकती है जबकि भारत सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 45+ के लोगों को अब तक 55 लाख टीके लगा चुकी है।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05