Advertisement

कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022

कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में किये गये व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केन्द्र क्रमांक-167 माध्यमिक शाला कोरर में बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र तथा मतदान केन्द्र क्रमांक-181 प्राथमिक शाला किशनपुरी, मतदान केन्द्र क्रमांक-190 एवं 191 प्राथमिक शाला सिरसिदा, मतदान केन्द्र क्रमांक-243 एवं 244 प्राथमिक शाला लखनपुरी का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में रैम्प की व्यवव्था, बिजली सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया एवं संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान करने पहुंचने वाले गर्भवती माताओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को पहले मतदान कराया जावे। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी चिन्हांकित करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गये। मतदान केन्द्रों में संबंधित ग्राम एवं मतदाताओं की संख्या का उल्लेख करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
कमिश्नर श्री श्याम धावड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय कोरर तथा प्राथमिक शाला लखनपुरी एवं सिरसिदा में बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा, उनके द्वारा बच्चों से पहाड़ा पूछे गये। लखनपुरी के मतदान केन्द्र स्थल के पास स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज कुपोशित बच्चों एवं गर्भवती माताओं की जानकारी ली। कार्यकर्ता द्वारा कुपोषित बच्चा नहीं होने एवं 10 गर्भवती माता दर्ज होने की जानकारी दी गई, जिन्हें नियमित रूप से रेडी-टू-ईट प्रदाय किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर श्री बालाजी राव, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा भी मौजूद थे।
जांच नाका का किया आकस्मिक निरीक्षण
कमिश्नर श्याम धावड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने कोरर चौक चारामा के पास बनाये गये उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल की जांच नाका का भी आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अब तक किये गये जांच व निगरानी के संबंध में जानकारी ली गई। रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं सतत् निगरानी बरतने के लिए निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05