छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य

जांजगीर-चांपा  : जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में उत्तरोत्तर इजाफा, पिछले छः माह में सामान्य और सुविधा युक्त बेडों की संख्या में हुई साढ़े तीन गुने की हुई बृद्धि

30 वेंटिलेटर और 160 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा एक सप्ताह में,

30 वेंटिलेटर और 160 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा एक सप्ताह में,

जांजगीर-चांपा 06 मई 2021जांजगीर-चांपा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनवरत इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19, संक्रमित मरीजों के स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए हर संभव सुविधाएं जुटाई जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए डीएमएफ मद से 30 वेंटिलेटर की आपूर्ति का आदेश जारी किया है। एक सप्ताह में इनकी  आपूर्ति होने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार डीएमएफ मद से 160 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर  क्रय का आदेश भी साथ-साथ जारी किया गया है। इनमें से 40 कंसन्ट्रेटर की आपूर्ति हो चुकी है। 40 में 35 कंस्ट्रक्टर दिव्यांग कोविड केयर सेंटर और 5 पुलिस लाईन स्थित कोविड केयर सेंटर में लगाया जा चुका है। इसका लाभ यहां भर्ती मरीजों को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।
जहां दिसंबर 2018 में नार्मल बेड 296, 02 बेड-07, एचडीयू, आईसीयू वेंटिलेटर की संख्या 0 थी। वही दिसंबर 2020 में नार्मल बेडों की संख्या- 296, 02 बेड- 107, एचडीयु -18, आईसी यू- 09 और वेंटिलेटर की संख्या –  02 हो गई। 05 मई 2021 की स्थिति में नार्मल बेडों की संख्या -296 से बढ़कर- 1253 हो गई है। वही 02 बेड की संख्या 107 से बढ़कर 224, एचडीयू 18, आईसीयू -10, वेंटिलेटर की संख्या 2 से बढ़कर -10 हो गई है। कोविड 19, मरीजों के बेहतर ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से 02 बेड – 160, आईसीयू 30 और 30 वेंटिलेटर की आपूर्ति का आदेश जारी किया गया है। इस प्रकार जिला प्रशासन द्वारा जिले के कोविड मरीजों के बेहतर उपचार की हर संभव कोशिश जारी है।

6 माह में बेडों की संख्या में साढ़े तीन गुणा का इजाफा –
जिले में कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जांजगीर जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए कोविड अस्पताल, केयर सेंटर्स में बेडों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। दिसंबर 2020  से 5 मई 2021 तक  मात्र 6 माह में  नार्मल बेड, 02 बेड, एचडीयू, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की संख्या में करीब साढ़े तीन गुने का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2018 में उक्त बेडों की संख्या- 303 थी जो 5 मई 2021की स्थिति में पांच गुना  बढ़कर -1515 हो गई है। इससे मरीजों का बेहतर ईलाज संभव हो पा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!