Advertisement

विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

निर्भीक होकर मतदान करें मतदाता – कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है, भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 05 दिसम्बर को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील और 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। इस चुनाव में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता तथा 01 लाख 555 महिला मतदाता और 01 तृतीय लिंग मतदाता है, जिनके द्वारा भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किये गये है, प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक, एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाये गये है, जिनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जाकर रिपोर्टिंग की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57