ताजा ख़बरेंदेशस्वास्थ्य

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 17.49करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की निशुल्क खुराक प्रदान की हैं

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 84लाख से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 53 लाख से ज्यादा खुराक प्रदान की जाएंगी

भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ “सरकार के सर्वांगीण” दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ,टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई, 2021 से लागू की गयी है। 28 अप्रैल से नय पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल (cowin.gov.in)पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.49 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक (17,49,57,770) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत16,65,49,583खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 84 लाख से अधिक खुराक(84,08,187) उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित)दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 53लाख से अधिक (53,25,000)खुराक दी जाएंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KWQM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028G28.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PIO9.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZUX4.jpg

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!