Advertisement

Ambikapur : संभाग मुख्यालय में 4 दिन तक रहेगी खेल एवं कला-संस्कृति की धूम…………..

संभाग मुख्यालय में 4 दिन तक रहेगी खेल एवं कला-संस्कृति की धूम………….. 

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगता का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे से शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में होगा। 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक 4 दिवसीय आयोजन में संभाग के जिलों के करीब 5800 प्रतिभागी पारंपरिक खेल एवं  कला-संस्कृति में दिखाएंगे प्रतिभा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे तथा अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समारोह के विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विद्यायक डॉ प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, संचालक अपेक्स बैंक अजय बंसल, राज्य मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, राज्य कृषक परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणीकरण के सदस्य अरविंद गुप्ता, राज्य ऊर्दू अकादमी के सदस्य बदरुद्दीन इराकी, राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव तथा  राज्य महिला आयोग के सदस्य नीता विश्वकर्मा होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों एवं कोच के लिए आवास, भोजन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजन हेतु पुख्ता व्यवस्था किया गया है। हर जिले के लिए अलग-अलग संपर्क अधिकारी बनाये गए है ताकि आने-जाने व स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। युवा महोत्सव में करीब 38 विधाओं में तथा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 विधाओं में स्पर्धा होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47