Advertisement

पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

रायपुर : पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

महासमुंद में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री को गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यादव समाज की ओर से गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण श्रीराम सेतु करने का अनुरोध किया। जैन समाज ने महासमुंद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यति यतनलाल के नाम से करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव देने की बात कही। इसी प्रकार गोड़ समाज द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने का आग्रह किया। मुस्लिम समाज ने बावनकेरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। समाज द्वारा डामरीकरण की मांग पर डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए सहमति दी। मुख्यमंत्री ने महानदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को खेल गतिविधियों की जानकारी दी। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लकवा पीड़ित महिला कमला बरिहा को उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की। उन्होंने गोड़ समाज को जिला स्तरीय भवन के लिए 50 लाख रूपए, साहू समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए, कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध में ट्रस्ट की जमीन के लिए भवन व शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मरार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, पटेल समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, अघरिया समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा छात्रावास में आहाता निर्माण की मांग पर 20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज को कब्रिस्तान के लिए 15 लाख रूपए, माहेश्वरी समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, पैकरा समाज को भवन के लिए 15 लाख रूपए, गुजरात समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, देवांगन समाज को जिला स्तरीय भवन के लिए 15 लाख रूपए, मसीही समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए और कोलता समाज को भवन हेतु 10 लाख रूपए स्वीकृत किए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57