कवर्धाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राज्य सरकार के योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करें – प्रभारी मंत्री सिंहदेव

कवर्धा : राज्य सरकार के योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करें – प्रभारी मंत्री सिंहदेव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मंत्री सिंहदेव और अकबर ने जिले के कार्यो और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली

इथेनॉल प्लांट राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल : नए वर्ष में होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की चार वर्ष पूरे होने के ठीक दो दिन पहले गुरूवार को राज्य सरकार के दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यो और शासन के महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, कलेक्टर जनमेजय महोब, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित एवं समस्त जनपद अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में 32 विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, आदिवासी बाहूल्य विकासखंड बोड़ला एवं पंडरिया क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सहित आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के लिए विशेष जोर दिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में राज्य के प्रथम गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एथेनॉल प्लांट राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में बताया गया कि नए वर्ष के मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत वनांचल के बैगा बसाहवट गांवों में चल रहे कार्यो की निरतंर मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुराजी गांव योजना के तहत समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में गौठान स्वीकृत है उसे पूरा करें। उन्होंने जिले में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लाभ के बारे में जानकारी लेते हुए रासायनिक खाद के उपयोग में कमी और जैविक खाद की उठाव की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष मुहिम चल रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत इस मुहिम की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने जिले में सुगंधित धान फसल की जानकारी ली।

आजीविका से जुड़े समूहों की आर्थिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मंत्री सिंहदेव ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय करने के लिए बचे शेष किसानों को इस समयवधि में शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्थापित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र और मल्टीएक्टीविटी सेंटर में संचालित आजीविका के विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ भौतिक लक्ष्यों का पूर्ति करना नहीं होना चाहिए, बल्कि विभिन्न आजीविका से जुड़े समूहों की आर्थिक प्रगति कितनी हो रही है इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

गुड़ उद्योगों को सर्वें कर उनका विधिवत पंजीयन कराने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री सिंह देव ने जिला व्यपार एवं उद्योग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कृषि पर आधारित उद्योग की संभावनाएं अधिक है, इसलिए कृषि से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होने कृषि से जुड़े गुड़ उद्योग का पंजीयन नहीं हुआ है,ऐसे संचालित गुड़ उद्योगों को सर्वें कर उनका विधिवत पंजीयन कराए और पर्यावरण की अनुमति सहित अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में उन्होने जिले में विद्युत विभाग में स्वीकृत उपकेंन्द्र और विद्युतिकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पोड़ी में 46 करोड़ की लागत से नवीन उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है, इससे जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाभन्वित होगे। इस उपकेन्द्र से वनांचल के तरेगाव दलदली क्षेत्रों में प्रर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्य की गुणवत्ता पर जताई नराजगी

प्रभारी मंत्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकृत सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नवीनीकृत सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। पीएमजीएसवाई सड़क की प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा के दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने पीएमजीएसवाई के भरेवा पुरन मार्ग की गुणवत्ता विहीन होने की जानकारी दी। इस पर प्रभारी मंत्री सिंह देव ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी शिकायत है तो शीघ्र उस मार्ग की जांच करे। उन्होने पीडब्लूडी विभाग के चिल्फी से रेंगाखार जंगल तक स्वीकृत डामरीकरण कार्यों की प्रगति भी जानकारी देते हुए कहा कि प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करें। बैठक में कवर्धा के नवीन बस स्टैंड पहुंच मार्ग की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि सड़क चौड़ी करण कार्य का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन से स्वीकृत सभी कार्यों की शुभारंभ की जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को होनी चाहिए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित बैठक के एजेंडे में शामिल विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति विस्तृत जानकारी दी।

उपलब्धियों से भरा रहा छत्तीसगढ़ सरकार का चार वर्ष -प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव

जिला प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने विभिन्न विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी 17 दिसंबर शनिवार को हमारी सरकार की सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरी हो रही है। कोविड जैसे महामारी के बावजूद भी इस दरमियान हमारी सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित एवं जन कल्याण के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से शासन ने जनहित के क्षेत्र में कार्य संपादित किए है। शासन ने कृषि, प्रबंधन के क्षेत्र, नागरिकों को उनके अधिकार उपलब्ध कराने के संदर्भ में, पंचायती राज संस्थाओं को सुदृण करने का प्रयास, नगरीय निकायों को सशक्त करने, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विपरित परिस्थितियों में योगदान दिया है। इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। विपरित परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय शिखर पर पहुंचाया। प्रदेश में गोधन न्याय योजनाओं की शुरूआत करते हुए आर्थिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से देश के अन्य राज्यों के किसानों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि हुई है। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 17 दिसंबर को पूरे राज्य में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं कबीरधाम के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी होने के बाद भी स्वस्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रही है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। जिले में इस क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य होने चाहिए। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले अब तक के दोनो आंखों से मोतियाबिंद के समस्त चिन्हांकित 1128 मरीज का सफल इलाज कर देश का प्रथम मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला घोषित किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरंतर बेहतर कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आयुर्वेद इलाज एक कारगार ईलाज है। इसमें प्रगति लाने की जरूरत है। लोगों को इसके बारे में जानकारी होना चाहिए। इसके लिए बेहतर कार्य करें। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!