Advertisement

मुख्यमंत्री से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गुरु घासीदास जयंती की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ जे आर सोनी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के पी खांडे, सुंदरलाल जोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57