Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर में ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर में ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर 34वें ऑल इंडिया एड्वोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर में आयोजित 34वें ऑल इंडिया एड्वोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उक्त स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए ‘ट्रॉफी’ का भी अनावरण किया। राजधानी रायपुर में 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ एड्वोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वाधान में किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल तथा जस्टिस श्री सचिन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भले ही यह क्रिकेट टूर्नामेंट है, लेकिन साथ ही यह देशभर के विद्वान अधिवक्ताओं का सम्मेलन भी है। इसके आयोजन से अधिवक्ताओं का न सिर्फ एक-दूसरे से व्यक्तिगत परिचय होगा, बल्कि वे प्रोफेशनल रूप से भी लाभान्वित होंगे। इसका फायदा अधिवक्ताओं के साथ-साथ पक्षकारों को भी होगा। अधिवक्ताओं के इस टूर्नामेंट के आयोजन से मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी होगा। 
मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 34वें ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन हो रहा है। हमें इस बात की भी खुशी है कि इस आयोजन के रूप में हमें अपने मेहमानों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, पर्यटन और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण से भी परिचित कराने का अच्छा अवसर मिला है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अधिवक्ताओं की पहली अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा की शुरूआत छत्तीसगढ़ से हो रही है। यह शुरूआत अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना होगी, साथ ही मुझे इस बात का भी विश्वास है कि महिला अधिवक्ता खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा से क्रिकेट के क्षेत्र में भी नये इतिहास रचेंगे। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की वैभवपूर्ण कला-संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ में इस टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से हमारे मेहमानों को हम अपनी खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए विकास से भी परिचित करा पाएंगे। उन्होंने इस गौरवशाली आयोजन के लिए आयोजक सहित सभी अधिवक्ताओं को बधाई भी दी। 
कार्यक्रम को वन तथा विधि एवं विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में सुप्रीम कोर्ट और 20 हाईकोर्टों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इससे हम सभी छत्तीसगढ़वासी गौरान्वित हो रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ के लोग यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों को दिल से स्वागत करते हैं। हम उनकी खेल-प्रतिभा और प्रदर्शन का लुत्फ उठाने के लिए काफी उत्सुक हैं। कार्यक्रम को अध्यक्ष क्रिकेट एशोसिएशन फॉर एडवोकेट्स इन इंडिया आर. संथानम कृष्णन तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एडवोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन फैजल रिजवी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, अधिवक्ता अशीष सोनी तथा विवेक सिंह सहित एशोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57