Advertisement

घेराबंदी कर जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

घेराबंदी कर जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

1लाख रू की नशीली दवाइयां जप्त

गोपाल सिंह विद्रोही /बिश्रामपुर/ -जयनगर पुलिस ने घेराबंदी कर एक लाख मूल्य की200 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर नशे के कारोबार में लिफ्ट दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पेण्डरखी रेड नदी पुलिया पास 2 व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल में अपने पास नशीली मादक पदार्थ इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है सूचना मिलते हैं थाना प्रभारी सुभाष कुजुर अपने पुलिस स्टाफ के साथ मार्ग की घेराबंदी कर ग्राम पेण्डरखी रेड नदी के पास मोटर सायकल सहित तुलेश्वर सोनवानी उर्फ मुन्नु पिता शिवनारायण सोनवानी उम्र 21 वर्ष तथा राकेश सोनवानी उर्फ सोनू पिता शिवनारायण सोनवानी उम्र 25 वर्ष निवासी पुसला, थाना सोनहत, जिला कोरिया को भार दबोचा तलाशी मे एविल इंजेक्शन 100 नग व लीजेसिक इंजेक्शन 100 नग कुल 200 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग1 लाख रूपये है बताई जा रही है। मामले में नशीली इंजेक्शन व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक बृजकिशोर धु्रवा, आरक्षक राजकुमार पासवान, नीरज सिंह, विकास मिश्रा व सैनिक जहांगीर आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47