Advertisement

ईंट भट्टे में काम कर रही महिला का किया गया रेस्क्यू

उत्तर बस्तर कांकेर : ईंट भट्टे में काम कर रही महिला का किया गया रेस्क्यू

ईंट भट्टे में काम कर रही महिला का किया गया रेस्क्यू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तेलंगाना राज्य के ग्राम कृष्टतापली थाना बोल्लाराम, जिला मेडक संगारेड्डी के ईंट भट्टे में कांकेर जिले के 22 वर्षीय युवती को बंधक बनाये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल वहां रवाना किया गया। उक्त दल में नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती तुलसी मानिकपुरी, श्रम विभाग तोषण प्रसाद तिवारी, चाइल्ड लाइन टीम मेंबर महेश कुमार साहू, पुलिस विभाग से सावनि विजय लक्ष्मी प्रधान आरक्षक सचिन शोरी शामिल थे। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त महिला को 23 दिसम्बर को अपने संरक्षण में लिया जाकर कांकेर जिले के लिए रवाना हुए हैं।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया ने बताया कि ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार इस ईंट भट्ठे में ईंट बनाने का काम शीनू, मुन्ना और कासिम के द्वारा किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीनों मालिक स्पॉट पर नहीं मिले। ईंट भट्ठा करीब 15 से 20 एकड़ में फैला हुआ हैं, जहां लगभग 200 से 250 मजदूर काम कर रहे हैं, इनमें ओडीसा के 2 से 3 नाबालिक बालिका भी शामिल हैं, जिनकी सूचना चाइल्ड लाइन को देने का प्रयास किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57